गुन्नौर: कस्बा गुन्नौर के समीप दो बाइकों की टक्कर, दो लोग हुए घायल
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के आगरा मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर कस्बा गुन्नौर के समीप सोमवार दोपहर करीब 3 बजे दो बाइकों की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बाइक पर सवार जुनावई थाना क्षेत्र के गांव दवथरा हिमंचल निवासी आकाश और अनोखे लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर में भर्ती कराया।