घाटमपुर: सजेती के कोरिया चौराहे के पास तिलक से घर लौट रहे परिवार पर दबंगों ने किया हमला, चेन लूटी, मुकदमा दर्ज
सजेती के कोरिया चौराहे पर तिलक से घर लौट रहे शिवनरेश सिंह के परिवार पर दबंगों ने हमला कर दिया।पीड़ित ने शिकायत की दबंगों ने घेर कर लाठी,डंडा और तमंचे की बट से मारपीट की।इस दौरान पीड़ित की सोने की चेन भी लूट ली। थाना प्रभारी ने बताया प्रकरण में बुधवार दोपहर 1:00 बजे मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।