लखीमपुर: खमरिया कस्बे के मुख्य बाजार में अवैध अतिक्रमण के कारण भीषण जाम में फंसी एंबुलेंस, पुलिसकर्मी नदारद, खड़े हुए सवाल
लखीमपुर खीरी जिले के कस्बा खमरिया के मुख्य बाजार क्षेत्र में मंगलवार को अतिक्रमण के चलते हालात बेकाबू हो गए। सड़क के दोनों ओर लगे ठेले, दुकानों का सड़क तक फैला सामान और अस्थायी निर्माण ने यातायात को पूरी तरह जाम कर दिया। सुबह से ही बाजार में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आमजन घंटों जाम में फंसे रहे।