लखीमपुर खीरी जिले के हैदराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत काजर कोरिया गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मंगलवार लखीमपुर खीरी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के परिजनों में कोहराम मचा रहा,सड़क हादसे में सर्वेश उर्फ छोटू पुत्र स्वर्गीय राम सहाय की मौत हो गई है।