लखीमपुर: दुधवा मिदनीया गांव में 12 फुट का विशालकाय अजगर निकलने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
लखीमपुर खीरी जिले के फूलबेहड़ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दुधवा मिदनीया गांव में मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पूर्व प्रधान परशुराम के घर के पास एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया। अजगर की लंबाई करीब 12 फुट बताई जा रही है, जिसे देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और लोग अपने-अपने घरों में दुबक गए। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और वन विभाग को सूचना दी।