लखीमपुर: उत्तराखंड के कैंची धाम से दर्शन कर लौटते समय घने कोहरे के कारण अहमद नगर नहर पुलिया से टकराई कार, 1 की मौत, 4 घायल
उत्तराखंड के कैंची धाम से दर्शन कर घर लौट रहे पांच श्रद्धालुओं की खुशियां मंगलवार को दर्दनाक हादसे में तब्दील हो गईं। हैदराबाद थाना क्षेत्र के अहमदनगर गांव के पास नहर की पुलिया से कार टकरा गई। घना कोहरा हादसे की वजह बताया जा रहा है। इस सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गई है।