गोगरी: प्राथमिक विद्यालय प्रयागी के परिसर में घुसा कोसी नदी के बाढ़ का पानी, 4 अक्टूबर तक स्कूल बंद
गोगरी प्रखंड अंतर्गत पौरा पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रयागी के स्कूल परिसर में कोसी नदी के बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। जिस कारण खगड़िया डीईओ द्वारा पत्र जारी कर स्कूल में अगामी चार अक्टूबर तक के लिए पठन पाठन पर रोक लगा दी गई है। इधर मंगलवार की सुबह नौ बजे स्कूल परिसर में पानी प्रवेश कर गया। लोगों ने बताया कि स्कूल में कोसी नदी का पानी प्रवेश किया है।