धनौरा: गजरौला में दिनदहाड़े बदमाश ने सराफा कारोबारी के पिता से लूटी सोने की चेन, घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
गजरौला में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। इस क्रम में गुरुवार सुबह बदमाश ने सराफ कारोबारी के पिता को निशाना बनाते हुए उनके गले से लगभग ढाई लाख रुपए की कीमत की सोने की चेन निकलवाई और फिर फरार हो गया। नगर के मोहल्ला संत नगर निवासी सर्राफा कारोबारी अमित उर्फ भोला के पिता सुरेश चंद शर्मा गुरुवार सुबह नौ बजे बस्ती चौराहा पर स्थित एक मिष्ठान गए थे।