धनौरा: अमावस्या पर गजरौला के ब्रजघाट व तिगरी गंगा धाम में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
अमावस्या पर गुरुवार को ब्रजघाट व तिगरी गंगा धाम के घाटों पर श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। गंगा स्नान का क्रम चलता रहा। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान व पूजा-अर्चना कर पुण्यलाभ कमाया। गंगा घाटों पर सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात रहा। गुरुवार को कड़ाके की ठंड के बावजूद अमावस्या पर तड़के से ही श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान शुरू कर दिया।