चित्तौड़गढ़: पंचायत समिति के सभागार में आज साधारण सभा की बैठक का हुआ आयोजन, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
पंचायत समिति सभागार में आयोजित हुई साधारण सभा की बैठक चित्तौड़गढ़ में मंगलवार को पंचायत समिति परिसर में स्थित सभागार में साधारण सभा की बैठक आयोजित हुई। बैठक प्रधान देवेंद्र कुंवर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में चित्तौड़गढ़ क्षेत्र के सरपंचों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सरपंचों ने बिजली, पानी की समस्याओं को लेकर अधिकारियों को अवगत करवाया।