चित्तौड़गढ़: जिले में 1 मार्च से फिर से मौसम में बदलाव के आसार, मेघ गर्जन, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट
चित्तौड़गढ़ में 1 मार्च से फिर से मौसम में बदलाव के आसार हैं। मौसम ने मेघ गर्जन, आकाशीय बिजली कड़कडाने, तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। यह स्थिति 1 मार्च से नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से बनती दिख रही है। इस बीच, कमजोर वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर सर्द हवाओ के रूप में आज दूसरे दिन भी देखने को मिला।