चित्तौड़गढ़: गोरा बादल की दुर्गति को लेकर लोगों का गुस्सा भड़का, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जीर्णोद्धार का काम शुरू करवाने की मांग
गोरा बादल स्टेडियम की दुर्गति के खिलाफ आसपास के लोगों का गुस्सा भड़क गया और आज कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए जीर्णोद्धार का काम फिर से शुरू करवाने की मांग के समर्थन में जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया कि स्टेडियम के जीणोद्धार का काम लगभग 1 साल से बंद पड़ा है। चारों ओर मलबे के ढेर पड़े होने के साथ पूरा स्टेडियम उबर खाबड़ हो चुका है।