डौण्डी: ट्रांसफार्मर पर चढ़े युवक को लगा करंट, 80 प्रतिशत से अधिक झुलसा, किया गया राजनांदगांव रेफर
Dondi, Balod | Jul 17, 2026 बालोद जिले के डौंडी विकासखंड अंतर्गत महामाया थाना क्षेत्र के ग्राम कोपेडेरा में गुरुवार को एक युवक ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया। इसी दौरान उसे तेज करंट लग गया, जिससे वह ट्रांसफार्मर से नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से झुलस गया।