हसपुरा: पैगंबर साहब के जन्म दिवस पर अमझरशरीफ के दारूल उलुम सैयदना से निकली जुलूस, थानाध्यक्ष ने संभाली कमान
हसपुरा तहसील के अमझरशरीफ के दारूल उलुम सैयदना शिक्षण संस्थान से बुधवार को पैगंबर साहब के जन्म दिवस पर जुलूस निकाली गई। जुलूस में देश में अमन चैन व आपसी भाईचारा बना रहे का नारा लगाकर संदेश दिया।जुलूस के किसी तरह की अराजकता नहीं हो जिसे लेकर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार व मजिस्ट्रेट बिपिआरओ रिशु राज के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात थे।