कनवास: दरा नेशनल हाईवे पर दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल
Kanwas, Kota | Apr 11, 2026 दरा हिल्स टाइगर रिजर्व क्षेत्र में नेशनल हाईवे-52 पर दो ट्रकों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक घायल हो गया, जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। शनिवार दोपहर करीब 1 बजे प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रक आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद हाईवे के दोनों ओर लंबा जाम लग गया।