भंडरा: शिक्षा मंदिर या अत्याचार का अड्डा! भंडरा के संत मेरी पब्लिक स्कूल में 8 वर्षीय छात्र की बेरहमी से पिटाई, मामला दर्ज
भंडरा थाना क्षेत्र के मसमानो गांव निवासी सुकरा उरांव ने पलमी स्थित संत मेरी पब्लिक स्कूल की शिक्षिका कांति किरण किंडो पर अपने आठ वर्षीय पुत्र प्रिंस उरांव की बेरहमी से पिटाई करने का गंभीर आरोप लगाया है। सुकरा उरांव ने शनिवार शाम करीब 4:00 बजे भंडरा थाना पुलिस को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई और शिक्षिका एवं स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।