शाहजहांपुर: चौक कोतवाली क्षेत्र के ककरा रोड पर बाइक से स्टंट करते 4 युवकों को पुलिस ने पकड़ा, उठक-बैठक लगवाकर चेतावनी देकर छोड़ा
चौक कोतवाली के ककरा रोड पर दिन में सूनसान रहता है। इस रोड पर अक्सर युवक बाइक से स्टंट करते हैं। पुलिस ने गश्त के दौरान चार युवकों को बाइक से स्टंट करते पकड़ लिया। पुलिस ने पहले तो युवकों की जमकर फटकार लगाई। उसके बाद चारों युवको से रोड किनारे खड़ाकर उनसे उठक बैठक लगवाई। पुलिस ने युवकों को दोबारा स्टंट करते पकड़े जाने पर कार्रवाई की चेतावनी देकर छोड़ दिया।