शाहजहांपुर: CDO की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाए जाने के संबंध में विकास भवन सभागार में बैठक हुई संपन्न
शाहजहांपुर जिले में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं योग सप्ताह पखवाड़ा मनाए जाने को लेकर विकास भवन सभागार में बैठक संपन्न हुई। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की संपूर्ण तैयारी को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए। हॉकी क्लब टाउन हॉल में 21 जून को योग सप्ताह पखवाड़ा का सुबह 5:30 बजे शुभारंभ किया जाएगा।