शाहजहांपुर: सेहरामऊ दक्षिणी के रौरा मोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल
थाना सेहरामऊ दक्षिणी के रौरा मोड़ के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनो युवक घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनो को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। बताया जा रहा है कि रास्ते में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।