शाहजहांपुर: युवती का बाइक पर स्टंट करते वीडियो वायरल होने पर सदर बाजार पुलिस ने बाइक को ट्रेस कर किया सीज
गुरूवार को युवती का बाइक से स्टंट करते एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। किसी ने वीडियो को एक्स पर अपलोड कर कार्रवाई की मांग की थी। थाना बाजार पुलिस ने बाइक को ट्रेस करने के बाद बाइक के मालिक से संपर्क किया। उसके बाद कार्रवाई करते हुए बाइक को सीज कर दिया। साथ ही दोबारा स्टंट करने पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी है।