शाहजहांपुर: दर्ज मुकदमे में नहीं किया राजीनामा तो दबंगों ने घर में की तोड़फोड़, पीड़िता ने रोजा थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
शाहजहांपुर जिले के रोजा थाना क्षेत्र में स्थित गांव कटिया रज्जब की रहने वाली पीड़िता आलिया पत्नी जावेद ने थाने पर तहरीर देकर गांव के ही रहने वाले दबंगो पर पहले से दर्ज मुकदमे में राजी नामा नहीं करने पर घर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।