शाहजहांपुर: ₹25 लाख उधार के मांगने पर दी जान से मारने की धमकी, बाबूजई पेशावरी के पीड़ित ने सदर बाजार थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
शाहजहांपुर महानगर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में स्थित मोहल्ला बाबूजई पेशावरी के रहने वाले पीड़ित वसीम अहमद ने सदर बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज रिपोर्ट में पीड़ित ने हाथीथान के रहने वाले तौफीक अहमद और उनकी पत्नी नाजिया नाज पर 25 लाख रुपए उधार लेने के बाद मांगने पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।