भगवानपुर: बहियार में लोहा पुल के पास अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार 2 क्रिकेट खिलाड़ियों से लूट का किया असफल प्रयास
भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर हरिचक पथ पर शनिवार की शाम करीब चार बजे भगवानपुर बहियार स्थित लोहा पुल के पास हरिचक की ओर से आ रहे एक बाइक पर सवार दो क्रिकेट खिलाड़ी को अज्ञात बदमाशों द्वारा छिनतई करने का असफल प्रयास किया गया, इस दौरान बाइक सवार क्रिकेटर सड़क दुर्घटना में चोटिल हो गया। उक्त घटना के बाद अज्ञात बदमाशों ने मौके से फरार हो गया।