पंडारक: पंडारक में रसोइया की शर्मनाक करतूत, मासूम पर उड़ेला खौलता दूध
Pandarak, Patna | May 22, 2026 पंडारक के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से रसोइया की एक शर्मनाक घटना सामने आई है जो मानवता को झकझोर कर रख दिया है। सूत्रों से लगभग 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार छठी क्लास में पढ़ने वाली पीड़िता छात्रा ने बताया कि रसोइया ने उसे पहले प्रताड़ित किया फिर धकेल दिया जिससे उसके चेहरे पर गर्म खौलता दूध चला गया और छात्रा झुलस गई। थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज।