सैदपुर: सैदपुर नगर में सपा एमएलसी और विधायक ने व्यापारियों से मिलकर स्थानीय समस्याओं पर किया संवाद
चुनावी सरगर्मियों के बीच राजनीतिक दलों की ओर से जनसंपर्क तेज हो गया है। इसी क्रम में सपा के स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा और क्षेत्रीय विधायक अंकित भारती ने बुधवार को सैदपुर नगर के व्यापारियों से मुलाकात की। इस दौरान नेताओं ने व्यापारियों का हालचाल जाना और बाजार से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर बातचीत की।