कहरा: सड़क दुर्घटना में महिला हुई जख्मी,सदर अस्पताल में भर्ती,घटना बैजनाथ ओपी के बैजनाथपुर का
जख्मी तेतरी देवी अपने घर सलखुआ से मधेपुरा गयी थी, वहीं से लौटने के दौरान बैजनाथपुर में सड़क पार करने के दौरान बाइक ने ठोक दिया। जिससे यह जख्मी हो गई। तत्काल स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इसका इलाज चल रहा है।