कहरा: सदर अस्पताल से बाइक की हुई चोरी, पीड़ित के सूचना पर पहुंची 112 नं की पुलिस जांच में जुटी
नरियार गांव सूबेदार टोला निवासी पीड़ित ने बताया कि वह इलाज कराने सदर अस्पताल आया था। यहां पार्किंग में बाइक को लगा कर अस्पताल के अंदर चले गए। वापस लौटने पर बाइक गायब था। तत्काल इसकी सूचना 112 नं की पुलिस को दिए। पुलिस अस्पताल पहुंच जांच में कर रही है।