जनसुनवाई में कलेक्टर ने 408 आवेदकों की सुनीं समस्याएं
अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश
--
जिला मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 408 आवेदकों ने आवेदन दिए। कलेक्टर श्री मालवीय ने प्रत्येक आवेदन का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई शासन और प्रशासन के प्रति नागरिकों के विश्वास का माध्यम है, इसलिए प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ कार्रवाई की जाए।
जनसुनवाई में ग्राम पिपरी निवासी लीलाबाई अहिरवार द्वारा भूमि का सीमांकन कराए जाने, ग्राम कालाबाग निवासी काबूलचंद्र द्वारा ट्राई साइकिल एवं प्रधानमंत्री आवास दिलाए जाने, ग्राम मन्हेटी निवासी सरदार यादव द्वारा भूमि पर कब्जा दिलाए जाने, ग्राम म्यापुर निवासी वीरेंद्र अहिरवार द्वारा नाली के पानी का निकासी कराए जाने, ग्राम केनवारा निवासी मुन्नी बाई द्वारा भूमि का सीमांकन कराए जाने, ग्राम कालाबाग निवासी जागृति सुमन द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि दिलाए जाने, ग्राम सरदारपुर निवासी सिरनाम सहरिया द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि दिलाए जाने,ग्राम महिदपुर निवासी पूजा रघुवंशी द्वारा भूमि का सीमांकन कराए जाने,कोहरवास निवासी बुन्देल अहिरवार द्वारा लोन दिलाए जाने, ग्राम मूडरा निवासी मुन्ना लाल लोधी द्वारा प्रधानमंत्री आवास दिलाए जाने, ग्राम सिलावन निवासी हरिलाल द्वारा भूमि पर कब्जा दिलाए जाने, ग्राम मर्दनखेड़ी निवासी राजकुमारी द्वारा आहार अनुदान की राशि दिलाए जाने, ग्राम छैलाई निवासी हरिओम अहिरवार द्वारा मृत्यु पर आर्थिक सहायता राशि दिलाए जाने, ईसागढ़ निवासी पवन कुमार यादव द्वारा प्रधानमंत्री आवास दिलाए जाने सहित अन्य समस्याओं संबंधी आवेदन प्राप्त हुए है।जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को अग्रेषित करते हुए उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
इस दौरान अपर कलेक्टर श्री डी.एन.सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री आर बी सिंडोस्कर ,एसडीएम अशोकनगर श्री इसरार खान , तहसीलदार श्री भारतेंदु यादव सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
#ashoknagar