वार्ड क्रमांक 13 में मलेरिया एवं डेंगू नियंत्रण हेतु सर्वे
----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ एसएन बिंदल के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा वार्ड क्रमांक 13 में मलेरिया निरीक्षक श्री श्यामलाल बाथम के नेतृत्व में मलेरिया टीम द्वारा मलेरिया एवं डेंगू नियंत्रण हेतु त्वरित कार्यवाही की गई।
कार्यवाही के दौरान टीम द्वारा 61 घरों में लार्वा सर्वे किया गया, जिसमें 03 कंटेनर लार्वा पॉजिटिव पाए गए। टीम द्वारा अपनी निगरानी में इन कंटेनरों को खाली कर लार्वा नष्ट कराया गया। इसके अतिरिक्त 148 कमरों में पाइरेथ्रम घोल का स्पेस स्प्रे किया गया। घरों के आसपास पानी से भरे गड्ढों, खाली प्लॉटों एवं नालियों में भी कीटनाशक दवा का घोल डाला गया।
इस दौरान नागरिकों को मच्छरों से बचाव के लिए जागरूक करते हुए समझाइश दी गई कि वे पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें, सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें तथा घरों के आसपास पानी जमा न होने दें। पानी से भरे गड्ढों एवं अन्य स्थानों से जल निकासी सुनिश्चित करें। जहां जल निकासी संभव न हो, वहां संबंधित स्वास्थ्य विभाग की सलाह के अनुसार उचित उपाय अपनाएं तथा पानी जमा होने वाले स्थानों की नियमित सफाई करें।
स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि डेंगू एवं मलेरिया से बचाव के लिए अपने घरों और आसपास पानी जमा न होने दें, कूलर एवं पानी के पात्रों की नियमित सफाई करें तथा बुखार आने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच एवं उपचार कराएं।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
Sheopur, Madhya Pradesh | Oct 18, 2026