बकावण्ड में पोषण, स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता
राष्ट्रीय पोषण माह के तहत बकावण्ड के सद्भावना भवन में एक दिवसीय जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्रामीणों को पोषण, स्वास्थ्य, टीकाकरण, साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में पौष्टिक आहार स्टॉल के माध्यम से स्थानीय पौष्टिक खाद्य पदार्थों की जानकारी दी गई। आयुष विभाग के नेतृत्व में लगभग 50 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।
प्रश्नमंच, कुर्सी दौड़ एवं बाल पासिंग प्रतियोगिताओं के साथ गीत-नाटक के माध्यम से भी पोषण और स्वास्थ्य संबंधी संदेश दिए गए। विजेताओं को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।
सही पोषण, स्वस्थ जीवन और जागरूक समाज की ओर एक कदम। 🌱
#PoshanMaah2026 #PoshanAbhiyaan