विश्व ओजोन दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर परचनपाल स्थित कन्या शिक्षा परिसर में एनसीसी कैडेटों एवं छात्राओं द्वारा ओजोन परत संरक्षण पर लेक्चर, जागरूकता रैली एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण कर छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान ओजोन परत के महत्व, उसके क्षरण के कारणों और संरक्षण के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही अधिक से अधिक पेड़ लगाने एवं प्रकृति की रक्षा करने का संकल्प लिया गया।