हर घर नल से जल, बेसरापाल में बदली जिंदगी की तस्वीर
बस्तर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सेमलनार के आश्रित ग्राम बेसरापाल में जल जीवन मिशन के तहत 111 परिवारों को शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल की सुविधा मिली है।
गांव के सभी घरों को फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन से जोड़ा गया है। नियमित जलापूर्ति के लिए 40 हजार लीटर क्षमता की पानी टंकी स्थापित की गई है। दोनों आंगनबाड़ी केंद्रों में भी नल कनेक्शन उपलब्ध कराया गया है।
जल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय महिलाओं द्वारा फील्ड टेस्ट किट से पानी की जांच भी की जा रही है।
अब ग्रामीणों को पानी के लिए दूर नहीं जाना पड़ता। विशेषकर महिलाओं को पानी ढोने की मेहनत से राहत मिली है। घर तक पहुंचा नल का जल, तो आसान हुआ जीवन। 💧
#JalJeevanMission #HarGharJal