☀️ देव कार्तिक छठ मेला-2026 के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जिला पदाधिकारी ने किया मेला क्षेत्र का भ्रमण एवं प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की ब्रीफिंग। 🙏
जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) द्वारा देव कार्तिक छठ मेला-2026 को सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से संपूर्ण मेला क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग भी की गई।
भ्रमण के दौरान उन्होंने मेला परिसर, सूर्यकुंड, श्रद्धालुओं के आवासन स्थल, यातायात, पार्किंग, स्वच्छता, पेयजल, सुरक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
ब्रीफिंग के दौरान सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पूरी मुस्तैदी, तत्परता एवं आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया, ताकि देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम दर्शन जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। 🙏
#SamratChoudhary #CMSamrat #DevChhathMela2026 #AurangabadBihar #DistrictAdministration #ChhathMahaparv
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar