कैसरगंज: कैसरगंज में विवाहिता के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, चार के खिलाफ तहरीर दी गई
कैसरगंज। क्षेत्र निवासी एक युवक ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन शादीशुदा है। वह रक्षाबंधन के अवसर पर मायके आई थी। तब से वह यहीं रह रही है। तहरीर के अनुसार, मंगलवार दोपहर वह घर के पीछे स्थित खेत से मवेशियों के लिए घास काटने गई थी। उसी दौरान विपक्षी कुड़ैनी निवासी मो. कफील ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ उसे पकड़ लिया और छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का