सिमडेगा: रोबगा गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक झुलसा, सदर अस्पताल में भर्ती
सिमडेगा के रोबगा गांव में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से अनुज टोपनो नामक युवक झुलसकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। तुरंत उसे इलाज के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल लाया जहां पर उसकी उपचार चल रही है बताया गया कि वह मवेशी चरा रहा था इसी दौरान बारिश होने पर पेड़ के नीचे बच रहा था और आकाशीय बिजली की चपेट में आकर झुलस गया।