सिमडेगा: सिमडेगा रांची मार्ग कोलेबिरा जंगल में पिकअप वाहन एवं ट्रक में हुई भिड़ंत, बाल बाल बचा चालक
सिमडेगा रांची मार्ग कोलेबिरा जंगल में शनिवार की सुबह पिकअप वाहन एवं ट्रक के बीच सीधी भिड़ंत हो गईं।भिड़ंत में पिकअप वाहन की आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है पोल्ट्री मुर्गा खाली कर लौट रहे पिकअप से ट्रक की टक्कर हुई जिसमें चालक बाल बाल बच गया। इधर मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई ,पुलिस छानबीन कर रही है।