सिमडेगा: परिवर्तन संकल्प रथ यात्रा कार्यक्रम को लेकर भाजपा सिमडेगा जिला कार्यालय में बैठक का हुआ आयोजन
परिवर्तन संकल्प रथ यात्रा कार्यक्रम को लेकर भाजपा सिमडेगा जिला कार्यालय में शुक्रवार को जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक हुई। विधानसभा प्रभारी मुनेश्वर साहू ने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से राज्य की वर्तमान सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए कार्य किए जाएंगे ।जिसमें अधिक से अधिक कार्यकर्ता शामिल हो और कार्यक्रम को सफल बनाएं।