बांका: बैजनाथपुर गांव के युवक को खेत में काम करते समय सांप ने काटा, अस्पताल में भर्ती
Banka, Banka | Nov 23, 2026 बांका के बैजनाथपुर गांव में खेत में काम करने के दौरान एक युवक को सांप ने हाथ में काट लिया,सोमवार की सुबह 11:00 बजे युवक सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया. जानकारी के अनुसार बैजनाथपुर गांव निवासी शैलेश कुमार अपने खेत में काम कर रहा था.इसी दौरान एक सांप ने उसके हाथ में काट लिया इसके बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार किया गया.