कांके: नक्षत्र वन से निकाली गई बाल कांवड़ यात्रा, बड़ी संख्या में बच्चे हुए शामिल
Kanke, Ranchi | Jul 27, 2025 रांची स्थित नक्षत्र वन से रविवार सुबह करीब आठ बजे बाल कांवड़ यात्रा निकाली गई। बाल कांवड़ यात्रा में काफी संख्या में बच्चे शामिल हुए। बाल कांवड़ यात्रा नक्षत्र वन से शुरू होकर रातू रोड होते हुए पहाड़ी मंदिर तक गई जहां बच्चों महाकाल बाबा का जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के दौरान बच्चों को उपहार स्वरूप स्नैक्स, रेन कोट, फल, पेंसिल बॉक्स आदि दिए गये।