टीकमगढ़: छापछोल गांव में कुएं में गिरी महिला घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
छापछोल गांव में कुएं में गिरकर एक महिला घायल हो गई। घायल महिला उमा कुशवाहा के परिजन ने बताया कि महिला अपने घर के पास स्थित कुएं से पानी निकाल रही थी, इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में गिरकर घायल हो गई। परिजन ने महिला को कुएं से बाहर निकाला और जिला अस्पताल टीकमगढ़ लेकर आए जहां उसे भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा है।