सिराथू: शटडाउन के दौरान अचानक शुरू हुई बिजली सप्लाई, परास गांव में फाल्ट ठीक कर रहा लाइनमैन हुआ घायल
सिराथू तहसील क्षेत्र के परास गाँव में रविवार शाम बिजली की फाल्ट ठीक कर रहा लाइनमैन अचानक सप्लाई शुरू होने से घुलस कर घायल हो गया है।लाइनमैन होरीलाल जो कमालपुर पावर हाउस में कार्यरत है उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।हालत खराब देखते हुए प्रयागराज रेफर कर दिया गया है।जेई ने बताया कि होरीलाल की हर सम्भव मदद की जाएगी।