सिराथू: कोहरा और महाकुंभ के दौरान दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए एआरटीओ ने सैनी चौराहे पर चालकों को पढ़ाया पाठ
कौशांबी के संभागीय परिवहन विभाग द्वारा रविवार सैनी चौराहे पर चालकों के साथ एआरटीओ तारकेश्वर मल्ल ने एक हम बैठक की है।एआरटीओ ने बताया कि इनदिनों पड़ रहे कोहरा और आगामी महाकुंभ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत वाहनों में रिफ्लेक्टर टेप का इस्तेमाल किया जाए।सड़कों पर अनावश्यक रूप से वाहन पार्किंग न किए जाएं।मुख्य चौराहों पर वाहनों को जमा न होने दिया जाए।