सिराथू: 7 वें दिन गोताखोरों ने कड़ा की गंगा नदी में फंसी रिटायर्ड फौजी की लाश को निकाला, गंगा में समाए थे एक ही परिवार के 4 लोग
6 जनवरी कड़ा के गंगा नदी में एक परिवार के चार लोग समा गए थे। एक पिता पुत्र को उसी दिन बाहर निकाल लिया गया था।जेके मिश्रा की मौत हो गई थी। जय जनार्दन मिश्रा जो रिटायर्ड फौजी थे और उनका बेटा ऋषभ मिश्रा की लाश नहीं मिल सकी थी।रविवार सुबह गोताखोरों की जाल में जय जनार्दन मिश्रा की लाश फस गई है।पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है बेटे की तलाश जारी है।