सिराथू: रोही बाईपास के पास कोहरे के चलते कार पेड़ से टकराई, दो भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत, एक घायल
कौशांबी के सिराथू सर्किल के रोही बाईपास के पास शनिवार- रविवार की रात कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने से एक कर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई है। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि एक घायल है।मृतक धीरज और मनीष भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता थे।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल भेजा था।मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।