बक्सर: बक्सर के नव पदस्थापित जिला शिक्षा पदाधिकारी संदीप रंजन ने पदभार ग्रहण किया, अधिकारियों ने किया स्वागत
Buxar, Buxar | Jul 4, 2025 पूरे राज्य में शिक्षा विभाग मे बड़े पैमाने पर स्थानांतरण किया गया है. जिसके तहत बक्सर डीईओ के पद पर दरभंगा के डीपीओ को पदस्थापित किया गया है. जिले मे नव पदस्थापित जिला शिक्षा पदाधिकारी संदीप रंजन ने शुक्रवार को अपराह्न 2:30 बजे जिले मे अपना योगदान कर लिया है. इसके साथ ही पिछले लगभग एक माह से शिक्षा विभाग के विभिन्न प्रकार के कार्य प्रभावित था. अब गति आएगी.