बक्सर: बक्सर में गंगा नदी के जलस्तर में मामूली वृद्धि, बाढ़ पूर्व तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन
Buxar, Buxar | Jul 4, 2025 बक्सर में गंगा नदी के जलस्तर में मामूली वृद्धि देखने को मिल रही है। बढ़ते जलस्तर के बीच लोग आद्रा को लेकर स्नान करते दिखाई दिए। इधर जिला प्रशासन बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर जुटा हुआ है एक दिन पहले गुरूवार को ही डीएम डॉ विद्यानंद सिंह के द्वारा बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर बैठक की गयी थी। जिसमें अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।