बक्सर: मोहर्रम पर्व को लेकर एसडीपीओ के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च, पुलिस ने दिया सौहार्द का पैगाम
Buxar, Buxar | Jul 4, 2025 शहर में मुहर्रम की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई है. इसको लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है. इसी के तहत शुक्रवार की शाम 6:30 बजे पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च किया गया. जिसके माध्यम से शहर वासियों को सौहार्द के साथ मुहर्रम मनाने एवं शांति का पैगाम दिया गया. फ्लैग मार्च का नेतृत्व सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धीरज कुमार ने की. फ्लैग मार्च मे सीओ भी शामिल थे.