बक्सर: मुहर्रम को लेकर प्रशासन सख्त, 128 स्टैटिक, 31 गश्ती दल व 2 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात
Buxar, Buxar | Jul 4, 2025 मुहर्रम को लेकर डीएम डॉ० विद्या नन्द सिंह एवं एसपी शुभम आर्य ने संयुक्त रूप से प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी के साथ संयुक्त ब्रीफिंग कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सभाकक्ष में किया। पुलिस पदाधिकारी स्टैटिक मजिस्ट्रेट 128, गश्ती दल मजिस्ट्रेट 31, जोनल मजिस्ट्रेट 02 प्रतिनियुक्त तैनाती की गई है। बिना लाईसेंस के जुलूस नहीं निकाले जा सकेंगे।