पूर्णिया में 246 किलो गांजा जब्त, कीमत करीब 1.25 करोड़; 2 कारों से जा रहे 4 तस्कर गिरफ्तार
पूर्णिया पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 246 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 20 लाख से 1 करोड़ 25 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।
कार्रवाई सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग मंडी के पास की गई। पुलिस ने सोमवार तड़के करीब 3 बजे दो संदिग्ध कारों को रोककर तलाशी ली। दोनों वाहनों से कुल 246.05 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी अररिया जिले के फारबिसगंज के रहने वाले हैं। आरोपी फारबिसगंज से गांजे की खेप लेकर पूर्णिया के रास्ते कुरसेला की ओर जा रहे थे।
Bihar, India | Sep 14, 2026