Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री

जमुई: शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकालकर जिला प्रशासन ने देशप्रेम का दिया संदेश हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार की सुबह 8:00 बजे शहर के श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम से भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया। जिसमें डीएम नवीन, एसपी विश्वजीत दयाल, DDC, SDO, DSP, DTO समेत अन्य पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में स्कूली छात्र- छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान हाथों में तिरंगा लेकर पूरे शहर का भ्रमण कर देशभक्ति के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। तिरंगा यात्रा के दौरान गीतों से पूरा शहर देशभक्ति के रंगों में रंग गया। चारों दिशा चौक चौराहे पर 'भारत माता की जय' , 'जय हिंद' झंडा ऊंचा रहे हमारा के जयघोषों तथा देशभक्ति गीतों की धुनों से गूंज उठा। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि, "यह तिरंगा यात्रा सिर्फ हाथ में तिरंगा लेकर चलने की यात्रा नहीं है, बल्कि यह हमारे राष्ट्रीय ध्वज के प्रति अपना सर्वोच्च सम्मान प्रदर्शित करने और समाज के हर नागरिक को राष्ट्रप्रेम के लिए प्रेरित करने का एक माध्यम है। हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण हमारा देश है, इसीलिए हमारे सभी व्यक्तिगत या सामाजिक हितों से ऊपर सदैव राष्ट्रहित की भावना होनी चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि 'देश की अखंडता और एकता को अक्षुण्ण रखने के लिए राष्ट्र के प्रत्येक प्रतीक के प्रति आदर और सम्मान का भाव मन में संजोना तथा उसे प्रदर्शित करना हम सभी देशवासियों का सर्वोच्च नैतिक और नागरिक कर्तव्य है। इसलिए राष्ट्रहित और राष्ट्रीयता की भावना को सदैव सर्वोपरि रखें, राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सर्वोच्च सम्मान का भाव बनाए रखें और इसे निरंतर आगे बढ़ाते हुए हर घर तिरंगा अभियान –2026 को जन-जन तक पहुँचाएं #jamuitopnews #jamui #jamuinews #jamuiPolice #zilaprashasan #dmjamui #spjamui #sdojamui #dspjamui #ddcjamui #viral #viralreelschallenge

Jamui, Jamui | Aug 14, 2026

MORE NEWS

जमुई: भाजपा द्वारा शहर में निकाला गया 100 मीटर का भव्य तिरंगा यात्रा, मंत्री श्रेयसी सिंह व मुंगेर विधायक हुए शामिल

स्वतंत्रता दिवस से पहले गुरुवार की दोपहर 1:00 बजे तक भाजपा जनता पार्टी द्वारा शहर में भव्य 100 मीटर तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व जमुई विधायक सह बिहार सरकार की मंत्री श्रेयसी सिंह ने किया। इस दौरान मुंगेर विधायक कुमार प्रणय भी यात्रा में शामिल हुए और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।
तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा और भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। पूरा शहर देश भक्ति के रंगों में रंग गया। खास बात यह रही कि यात्रा में केवल भाजपा ही नहीं, बल्कि एनडीए गठबंधन के विभिन्न घटक दलों के कार्यकर्ताओं ने भी एकजुटता दिखाई। लोजपा-आर के जिलाध्यक्ष, जदयू के जिलाध्यक्ष सहित गठबंधन के बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता यात्रा का हिस्सा बने।

100 मीटर लंबे तिरंगे को थामे कार्यकर्ता जब शहर की सड़कों से गुजरे तो लोगों में भी देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। यात्रा के जरिए राष्ट्र की एकता और अखंडता का संदेश देने का प्रयास किया गया।

मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत यह भव्य यात्रा एक उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ निकाली गई है। तिरंगा देश की पहचान और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जाति और धर्म से ऊपर उठकर राष्ट्रधर्म के लिए सभी को एकजुट होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि विकसित राज्य और विकसित भारत की कल्पना तभी साकार होगी, जब सभी लोग एकजुट होकर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने जिलेवासियों से आह्वान किया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और एकता के साथ मनाएं। यात्रा ने जमुई में एनडीए की एकजुटता और राष्ट्रभक्ति का संदेश भी दिया। #jamui #jamuitopnews #NDA #BJPGovernment #BJP4IND

जमुई: भाजपा द्वारा शहर में निकाला गया 100 मीटर का भव्य तिरंगा यात्रा, मंत्री श्रेयसी सिंह व मुंगेर विधायक हुए शामिल स्वतंत्रता दिवस से पहले गुरुवार की दोपहर 1:00 बजे तक भाजपा जनता पार्टी द्वारा शहर में भव्य 100 मीटर तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व जमुई विधायक सह बिहार सरकार की मंत्री श्रेयसी सिंह ने किया। इस दौरान मुंगेर विधायक कुमार प्रणय भी यात्रा में शामिल हुए और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा और भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। पूरा शहर देश भक्ति के रंगों में रंग गया। खास बात यह रही कि यात्रा में केवल भाजपा ही नहीं, बल्कि एनडीए गठबंधन के विभिन्न घटक दलों के कार्यकर्ताओं ने भी एकजुटता दिखाई। लोजपा-आर के जिलाध्यक्ष, जदयू के जिलाध्यक्ष सहित गठबंधन के बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता यात्रा का हिस्सा बने। 100 मीटर लंबे तिरंगे को थामे कार्यकर्ता जब शहर की सड़कों से गुजरे तो लोगों में भी देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। यात्रा के जरिए राष्ट्र की एकता और अखंडता का संदेश देने का प्रयास किया गया। मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत यह भव्य यात्रा एक उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ निकाली गई है। तिरंगा देश की पहचान और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जाति और धर्म से ऊपर उठकर राष्ट्रधर्म के लिए सभी को एकजुट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विकसित राज्य और विकसित भारत की कल्पना तभी साकार होगी, जब सभी लोग एकजुट होकर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने जिलेवासियों से आह्वान किया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और एकता के साथ मनाएं। यात्रा ने जमुई में एनडीए की एकजुटता और राष्ट्रभक्ति का संदेश भी दिया। #jamui #jamuitopnews #NDA #BJPGovernment #BJP4IND

Jamui, Jamui | Aug 13, 2026